बंगाल डेस्क, हक़ीकत न्यूज़, कलकत्ता : इंडियन लेदर प्रोडक्ट्स एसोसिएशन (आईएलपीए) अपने सिल्वर जुबली के २५ (25) वें संस्करण के मौके पर आयोजित फैशन-शो ‘आईएलपीए 2022’ ‘लेदर-ऑन-द-रैम्प’ के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस वार्षिक कार्यक्रम के कर्टेन रेजर की झलकियां गुरुवार को हयात रीजेंसी के गुच्ची बैंक्वेट हॉल में दिखाईं गई। आईएलपीए की ओर से आयोजित वार्षिक कार्यकर्म में रंगारंग फैशन शो का प्रदर्शन १४ (14) सितंबर २०२२ ( 2022) को कोलकाता के हयात रीजेंसी के बॉल रूम दिखाया जाएगा। आईएलपीए शो २०२२ (2022) के २५ (25) वें संस्करण के फाइनल कार्यकर्म के पहले आयोजित कर्टेन रेजर कार्यकर्म में अजय तरवे (अध्यक्ष, आईएलपीए),अर्जुन मुकुंद कुलकर्णी(उपाध्यक्ष,आईएलपीए),एम डी अज़हर (उपाध्यक्ष, आईएलपीए), कुमार शोभन (महाप्रबंधक, हयात रीजेंसी, कोलकाता),आकाश नैयर (अध्यक्ष, फैशन शो समिति ) के अलावा इस मौके पर अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल हुए। इस मौके पर प्रसिद्ध कोरियोग्राफर पिंकी केनवर्थी ने कोलकाता और मुंबई के २० (20) मॉडलों के साथ इस शो की कोरियोग्राफी की। आईएलपीए द्वारा आयोजित फैशन-शो ‘लेदर-ऑन-द-रैंप’ में इस वर्ष 9 एपिसोड का प्रदर्शन किया जाएगा। इंडियन लेदर प्रोडक्ट्स एसोसिएशन (आईएलपीए) कोलकाता, एक पैन इंडिया एसोसिएशन है, जो इससे जुड़े सदस्यों के समग्र विकाश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रीमियम लेदर उत्पादों के निर्माता-निर्यातकों को एक साझा मंच पर लाने के लिए सक्रीय रूप से काम करता है। आईएलपीए अपने सदस्यों की समस्या और उसका तुरंत समाधान करने के लिए भी लगातार सक्रीय रूप से काम कर रहा है। आईएलपीए द्वारा संचालित लेदर गुड्स पार्क के जरिये कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स में एक लेदर गुड्स क्लस्टर का प्रबंधन करता है। जिसमे इसके सदस्यों के लाभ के लिये एक डिजाइन स्टूडियो, एक तकनीकी प्रशिक्षण स्कूल और एक सामान्य सुविधा केंद्र मौजूद है।इस अवसर पर आईएलपीए के अध्यक्ष श्री अजय तरवे नेकहा, आईएलपीए उच्च क़्वालिटी के चमड़े से बने उत्पादों के निर्यात को बढावा देने के लिए पेशेवर निकायों, आयात संघों और विदेशों में चेम्बर-आफ- कॉमर्स के साथ पारस्परिक संबंध विकसित करने का प्रयास करता रहता है। चमड़े से बने सामान का उद्योग एक श्रम केंद्रित उद्योग है,जहां लगभग तीस प्रतिशत से अधिक श्रमिक महिलायें हैं। क्योंकि उनके कुशल श्रम की काफी मांग है। आईएलपीए द्वारा बंगाल के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले वंचित युवाओं को प्रशिक्षण और कौशल-विकास प्रदान करने में बहुत गर्व महसूस करता है। उन्हें प्रशिक्षण देकर अपने लेदर इंडस्ट्री में नौकरी देने में हर संभव मदद करता है। हम इस साल अपने रजत जयंती संस्करण को रंगारंग तरीके से मनाने के लिये काफी उत्साहित हैं।
द इंडियन लेदर प्रोडक्ट्स एसोसिएशन (आईएलपीए) के 25वें संस्करण पर आयोजित फैशन शो ‘लेदर-ऑन-द-रैम्प’ चमड़ा उद्योग व्यवसाय को एक नया मक़ाम देने का प्रयास
September 9, 2022
6 Views
3 Min Read












Add Comment