Home » “चिराग का सौ प्रतिशत स्ट्राइक रेट झारखंड में बरकरार, अब 2024 के बहाने 2025 की सियासी तैयारी!”
बिहार राजनीति

“चिराग का सौ प्रतिशत स्ट्राइक रेट झारखंड में बरकरार, अब 2024 के बहाने 2025 की सियासी तैयारी!”

हक़ीकत न्यूज़ डेस्क, झारखण्ड : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास (LJP-R) ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में भी अपनी पूरी ताकत दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान LJP-R ने ५ ( 5) सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी पर जीत हासिल की थी। अब झारखंड विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का स्ट्राइक रेट सौ प्रतिशत बना हुआ है। पार्टी ने केवल चतरा सीट पर उम्मीदवार उतारा था, जहां जनार्धन पासवान ने आरजेडी की प्रत्याशी रश्मि प्रकाश को हराकर जीत दर्ज की। यह जीत न केवल पार्टी के लिए गर्व का विषय है, बल्कि चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी की बढ़ती ताकत को भी साबित करती है। चतरा में जनार्धन पासवान की जीत ने दिखा दिया कि LJP-R स्थानीय मुद्दों पर भी मजबूती से खड़ी है और जनता का विश्वास जीतने में सफल रही है। इस चुनावी जीत के बाद पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी आगे भी मजबूती से राजनीति में अपनी जगह बनाए रखेगी।

 

About the author

News Desk

News Desk

Add Comment

Click here to post a comment

Featured